Alienware ने गेमर्स के लिए उतारे दो धांसू OLED मॉनिटर
Alienware ने दो नए OLED गेमिंग मॉनिटर पेश किए हैं। एक शानदार 4K विजुअल्स पर फोकस करता है, तो दूसरा जबरदस्त स्पीड पर।
32 इंच की स्क्रीन में मिलेगा 4K का मजा
AW3226Q में 32 इंच का 4K OLED पैनल है। इसमें RGB Stripe Tandem OLED तकनीक के साथ बेहद शानदार रंग और गहरे ब्लैक मिलते हैं।
165Hz और 0.03ms, गेमिंग होगी बेहद स्मूद
नए 4K मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम है। तेज एक्शन वाले गेम्स में स्क्रीन काफी स्मूद नजर आएगी।
560Hz वाला मॉनिटर बना स्पीड का बादशाह
AW2527HX को खास तौर पर प्रतिस्पर्धी गेमर्स के लिए बनाया गया है। इसका 560Hz रिफ्रेश रेट Alienware का अब तक का सबसे तेज रेट है।
हाई स्पीड के साथ QD-OLED का फायदा
25 इंच के इस मॉडल में QD-OLED पैनल और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। Team Liquid के साथ मिलकर इसे esports को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
एक खूबसूरती के लिए, दूसरा रफ्तार के लिए
Alienware ने साफ तौर पर दो तरह के गेमर्स को ध्यान में रखा है। AW3226Q विजुअल्स के लिए और AW2527HX प्रतिस्पर्धी स्पीड के लिए है।
Read More