Apple अपने पहले Foldable iPhone Ultra की लॉन्च तैयारी तेज कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने 1 करोड़ यूनिट्स का ऑर्डर दिया।
पहले 70 से 80 लाख यूनिट्स का अनुमान था, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन लक्ष्य बढ़ाकर 1 करोड़ किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Foldable iPhone Ultra में 7.8 इंच इनर डिस्प्ले, 5.5 इंच कवर स्क्रीन और प्रीमियम बुक-स्टाइल डिज़ाइन मिलेगा।
डिवाइस में A20 चिप, Touch ID और Apple का नया C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 2,500 डॉलर हो सकती है।
Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज़ के साथ Foldable iPhone Ultra पेश कर सकता है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
अगर ये रिपोर्ट सही साबित हुई तो Foldable iPhone Ultra, Apple का अब तक का सबसे प्रीमियम और चर्चित स्मार्टफोन बन सकता है।
Read More