Siri AI के साथ Apple की बड़ी चाल
Apple ने Siri को AI से ज्यादा ताकतवर बनाकर पर्सनल असिस्टेंट की रेस में वापसी का दांव खेला है। अब Siri पहले से ज्यादा समझदार होगी।
अब Siri सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगी
नई Siri AI लंबी बातचीत समझ सकती है और यूजर की जरूरत के हिसाब से जानकारी खोजने और काम करने में मदद करेगी।
आपकी जानकारी, आपके काम आएगी
Siri AI ईमेल, मैसेज और फोटो जैसी निजी जानकारी के संदर्भ को समझकर सवालों के ज्यादा उपयोगी जवाब देने की कोशिश करेगी।
Apps के बीच खुद कर सकेगी काम
नई Siri AI ऐप्स के अंदर कार्रवाई कर सकती है। कैलेंडर में इवेंट जोड़ना या जानकारी ढूंढना जैसे काम आसान होंगे।
Gemini से मिला AI का सहारा
Apple की नई Siri AI में Google के Gemini मॉडल का इस्तेमाल भी हो रहा है। इससे Apple ने AI क्षमता बढ़ाने की कोशिश की है।
क्या Siri जीत पाएगी AI की रेस?
Apple के सामने Google और दूसरे AI असिस्टेंट्स की कड़ी चुनौती है। Siri AI की असली परीक्षा अब रोजमर्रा के इस्तेमाल में होगी।
Read More