ट्रॉफी विवाद पर BCCI का बड़ा बयान

महिला एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने को लेकर विवाद हुआ। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अब पूरे मामले पर सफाई दी है।

फैसला किसी एक का नहीं था

राजीव शुक्ला के मुताबिक मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला BCCI ने आपसी चर्चा के बाद सामूहिक रूप से लिया था।

नकवी ने भी नहीं जताई आपत्ति

शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम के फैसले पर ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और बाद में वहां से चले गए।

टीम को पहले ही बता दिया गया था

BCCI ने महिला टीम को अपनी स्थिति पहले ही बता दी थी। टीम ने उसी फैसले के मुताबिक ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लिया।

मैच के दौरान बातचीत पर भी सफाई

BCCI सचिव देवजीत सैकिया और नकवी की तस्वीरों पर सवाल उठे थे। शुक्ला ने इसे मैच के दौरान हुई सामान्य बातचीत बताया।

मैदान पर भारत की बड़ी जीत

विवाद के बीच भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर एशिया कप जीता। अब टीम की नजर एशियन गेम्स पर है।