Salman Khan की तबीयत पर क्यों मचा हंगामा?

Bigg Boss 20 के प्रोमो में Salman Khan सीने पर हाथ रखकर परेशान दिखे और डॉक्टर बुलाने को कहा। वीडियो देखकर फैंस चिंतित हो गए।

प्रोमो ने बढ़ा दी फैंस की चिंता

प्रोमो में Salman स्टेज पर लेटे नजर आए। एडिटिंग ऐसी थी कि दर्शकों को लगा उनकी तबीयत सच में खराब हो गई है।

Salman ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

फैंस की चिंता के बीच Salman Khan ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि उनकी सेहत ठीक है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है।

असल में क्यों किया था ये एक्ट?

Salman ने बताया कि यह पूरा सीन कंटेस्टेंट Qazi Touqeer को समझाने के लिए किया गया था। मकसद बीमारी को मनोरंजन बनाने की गलती दिखाना था।

गलत एडिटिंग से बिगड़ा पूरा मैसेज

Salman ने कहा कि प्रोमो जिस तरह काटा गया, उससे एक्ट का असली मकसद गायब हो गया और दर्शकों को बेवजह चिंता हुई।

Salman ने मांगी माफी

Salman ने प्रोमो की एडिटिंग को लेकर दर्शकों से माफी मांगी। बाद में Bigg Boss टीम ने भी नया प्रोमो जारी कर सीन की असलियत स्पष्ट की।