BRICS ने जारी किया नई दिल्ली घोषणापत्र

नई दिल्ली में BRICS देशों ने लंबी बातचीत के बाद साझा घोषणापत्र जारी किया। पश्चिम एशिया संकट पर भी समूह ने अपनी बात रखी।

ईरान-UAE के बीच बनी सहमति

पश्चिम एशिया संकट पर ईरान और UAE के रुख अलग थे, लेकिन दोनों ने साझा BRICS बयान का समर्थन कर सहमति दिखाई।

युद्ध पर BRICS ने क्या कहा?

घोषणापत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई गई। सदस्य देशों ने अधिकतम संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील की।

भारत की कूटनीति आई काम

नई दिल्ली में हुई बातचीत के दौरान भारत ने अलग-अलग रुख रखने वाले देशों के बीच सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई।

नागरिकों की सुरक्षा पर जोर

BRICS ने संघर्ष के बीच आम लोगों और नागरिक ढांचे की सुरक्षा की जरूरत बताई। बातचीत और कूटनीति को समाधान का रास्ता माना गया।

घोषणापत्र से मिला बड़ा संदेश

मतभेदों के बावजूद BRICS ने साझा दस्तावेज जारी किया। इससे संकेत मिला कि मुश्किल मुद्दों पर भी समूह बातचीत से रास्ता निकाल सकता है।