सीबीएसई ने ऑनमार्क पोर्टल में सामने आई साइबर सुरक्षा कमजोरियों को नियंत्रित करने का दावा करते हुए बड़ा बयान जारी किया।

बोर्ड ने कहा कि पहचानी गई तकनीकी खामियों को रोक दिया गया है और अन्य संभावित जोखिमों की जांच जारी।

ऑनस्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर हाल में छात्रों और साइबर विशेषज्ञों ने कई सुरक्षा चिंताएं सार्वजनिक की थीं।

सीबीएसई ने बताया कि आईआईटी और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साइबर विशेषज्ञ पोर्टल सुरक्षा मजबूत कर रहे हैं।

कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए, जिससे विवाद और बढ़ा।

बोर्ड का कहना है कि छात्रों के डेटा और मूल्यांकन प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम जारी।