कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे, जहां आंदोलन ने पहली बार सड़कों पर दस्तक दी।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की।

कॉकरोच जनता पार्टी का दावा है कि लाखों छात्र परीक्षा घोटालों और व्यवस्था की खामियों से प्रभावित हुए।

यह प्रदर्शन सोशल मीडिया से शुरू हुए युवा आंदोलन के जमीनी राजनीति में उतरने का बड़ा संकेत माना जा रहा है।