ओडिशा में चक्रवात का खतरा बढ़ा

ओडिशा में चक्रवात अर्नब ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा के 9 जिलों में प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

चक्रवात के खतरे के बीच 55 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन का मकसद जान-माल के नुकसान को रोकना है।

गंजाम जिले में बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और राहत दल लोगों तक पहुंचने में जुटे हैं।

NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की 313 टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

चक्रवात अर्नब कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद ओडिशा में भारी बारिश, बाढ़ और राहत कार्य बड़ी चुनौती बने हुए हैं।