दिल्ली में AQI रीडिंग अचानक हुई गायब!

दिल्ली में प्रदूषण की निगरानी करने वाले कुछ मॉनिटर की रीडिंग खाली होने से चिंता बढ़ गई है। अब CPCB इस समस्या का समाधान तलाश रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB प्रदूषण मॉनिटरिंग की मौजूदा सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि खराब हवा का सही आंकड़ा मिल सके।

प्रदूषण का स्तर तय मॉनिटरिंग सीमा से ऊपर पहुंचने पर कुछ उपकरण सही आंकड़े नहीं दिखा पाते। इससे हवा की वास्तविक स्थिति समझना मुश्किल होता है।

जब प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा हो और मॉनिटर रीडिंग न दिखाएं, तो लोगों को हवा की गुणवत्ता की सही जानकारी मिलने में परेशानी हो सकती है।

CPCB मॉनिटरिंग कैप बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इससे प्रदूषण के बेहद ऊंचे स्तर पर भी आंकड़े दर्ज करने में मदद मिल सकती है।

राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच सटीक AQI आंकड़े बेहद जरूरी हैं। अब देखना होगा कि CPCB इस दिशा में क्या कदम उठाता है।