Google ने Chrome ब्राउज़र में मौजूद 429 सुरक्षा खामियों को ठीक कर बड़ा साइबर सुरक्षा अपडेट जारी किया।

इनमें कई गंभीर कमजोरियां शामिल थीं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स दूर से डिवाइस पर हमला कर सकते थे।

Google इंजीनियरों ने 371 खामियां खोजीं, जबकि 58 कमजोरियों की जानकारी बाहरी विशेषज्ञों ने दी।

कंपनी ने बग खोजने वाले साइबर शोधकर्ताओं को कुल 2.09 लाख डॉलर का इनाम भी दिया।

यूजर्स को तुरंत Chrome का नवीनतम संस्करण 149.0.7827.53/54 अपडेट करने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अपडेट साइबर हमलों और डेटा चोरी से बचाव का सबसे आसान तरीका है।