GTA VI को लेकर सबसे बड़ा सवाल आखिर खत्म हो गया। Rockstar Games ने गेम की आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है।

Grand Theft Auto VI Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है, जो पिछले AAA गेम्स से अधिक है।

गेम का Ultimate Edition 99.99 डॉलर में मिलेगा, जिसमें एक्सक्लूसिव वाहन, हथियार और अतिरिक्त डिजिटल कंटेंट शामिल होगा।

Rockstar ने पुष्टि की है कि GTA VI का लॉन्च 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए होगा।

प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack जैसे खास बोनस मिलेंगे। डिजिटल खरीदारों को GTA+ सदस्यता का लाभ भी मिलेगा।