IPL में बड़ा उलटफेर! हार्दिक-अर्शदीप की टीमें बदलीं

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ी ट्रेड डील हुई है। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह नई टीमों से खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी पहनेंगे। उनके अनुभव से टीम के बल्लेबाजी और ऑलराउंड विभाग को मजबूती मिलेगी।

पंजाब किंग्स के भरोसेमंद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। उनकी बाएं हाथ की गेंदबाजी टीम के लिए बड़ा हथियार बन सकती है।

ट्रेड के बाद हार्दिक पांड्या की फीस 16.35 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है। अर्शदीप सिंह भी 18 करोड़ रुपये पर MI से जुड़ेंगे।

हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ चार IPL खिताब जीते थे। 2024 में वापसी के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली और अब पंजाब की नई चुनौती स्वीकार की है।

मुंबई इंडियंस में अब जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी जोड़ी देखने को मिल सकती है। IPL 2027 में इस बदलाव पर सबकी नजर रहेगी।