IIT Bombay में दुखद घटना
IIT Bombay के एक दूसरे वर्ष के छात्र की मौत के बाद कैंपस में विरोध शुरू हुआ। घटना ने छात्रों की सुरक्षा और दबाव पर सवाल खड़े किए।
परीक्षा में मोबाइल मिलने की बात
संस्थान के मुताबिक छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते मिले थे। आरोप है कि उन्होंने सवालों के जवाब पाने के लिए ChatGPT का सहारा लिया।
संस्थान ने क्या कहा?
IIT Bombay ने कहा कि छात्र के खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। शिक्षक और विभागाध्यक्ष ने उनसे बात की थी।
छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल
घटना के बाद छात्रों ने विरोध किया। कुछ छात्रों ने दावा किया कि मामले में कड़ी कार्रवाई और सस्पेंशन की आशंका से छात्र पर दबाव बना था।
जांच में सामने आएगी पूरी सच्चाई
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संस्थान का कहना है कि घटना से जुड़े हालात की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
कैंपस में जवाबदेही की मांग
छात्र प्रशासन से पारदर्शिता और जवाब मांग रहे हैं। घटना ने IIT Bombay में मानसिक स्वास्थ्य और छात्र सहायता व्यवस्था पर भी चर्चा तेज कर दी है।
Read More