धूल वाली जाली? अब टेंशन छोड़िए!
खिड़की-दरवाजों की जाली पर जमी धूल साफ करना मुश्किल लगता है? एक आसान घरेलू तरीका अपनाकर इसे महज 10 मिनट में चमकाया जा सकता है।
पहले बनाएं ये सस्ता क्लीनिंग स्प्रे
एक कटोरे में टाटरी पाउडर, लिक्विड सोप और चाय का पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में भरें और सफाई शुरू करें।
जाली पर स्प्रे करें, फिर 10 मिनट रुकें
बनाए गए क्लीनिंग सॉल्यूशन को जाली के हर हिस्से पर अच्छी तरह छिड़कें। अब इसे करीब 10 मिनट छोड़ दें, ताकि जमा मैल ढीला हो जाए।
पुराना टूथब्रश आएगा बड़े काम
10 मिनट बाद पुराने टूथब्रश से जाली को धीरे-धीरे रगड़ें। इससे बारीक जाली में फंसी धूल और जिद्दी गंदगी आसानी से बाहर निकलने लगेगी।
सिरके वाला तरीका भी है कमाल
एक कप पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाकर स्प्रे बनाएं। जाली पर छिड़ककर कुछ देर छोड़ें, फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें।
आखिरी स्टेप से आएगी असली चमक
जाली को साफ पानी से हल्के गीले कपड़े से पोंछें। आखिर में सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें और देखें, पुरानी जाली फिर चमक उठेगी।
Read More