Jio IPO का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म

Reliance Jio का बहुप्रतीक्षित IPO अक्टूबर में निवेशकों के सामने आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इश्यू 21 अक्टूबर से खुलने की संभावना है।

IPO की संभावित तारीखें आईं सामने

Jio Platforms IPO के लिए 21 से 23 अक्टूबर की समयसीमा बताई जा रही है। एंकर निवेशकों के लिए प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू हो सकती है।

भारत के सबसे बड़े IPO पर नजर

Jio Platforms का प्रस्तावित इश्यू करीब 3.8 अरब डॉलर का हो सकता है। सफल होने पर यह भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा IPO बन सकता है।

₹27,500 करोड़ के कर्ज पर रहेगा फोकस

IPO से जुटाई जाने वाली रकम का बड़ा हिस्सा Reliance Jio Infocomm के कर्ज को चुकाने या पहले भुगतान करने में लगाया जा सकता है।

निवेशकों को कितना मिलेगा हिस्सा?

प्रस्तावित योजना में रिटेल और HNI निवेशकों के लिए कुल 50% हिस्सा रखा गया है। बाकी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए प्रस्तावित है।

शेयर बाजार में कब हो सकती है लिस्टिंग?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio Platforms के शेयर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, कीमत, वैल्यूएशन और तारीखों पर अंतिम पुष्टि बाकी है।