मिर्जापुर का भौकाल थिएटर तक पहुंचा
मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की दीवानगी एडवांस बुकिंग में साफ दिखी। रिलीज से पहले ही टिकटों की बिक्री तेज हो गई।
1 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री
नेशनल चेन में फिल्म ने 1 लाख टिकटों का आंकड़ा पार कर लिया। बुकिंग की रफ्तार ने पहले दिन के कलेक्शन की उम्मीद बढ़ाई।
20 करोड़ से ऊपर ओपनिंग का अनुमान
ट्रेड अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा सकती है। मजबूत बुकिंग से 25 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद भी है।
कालीन भैया की वापसी का असर
पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया समेत अली फजल और दिव्येंदु की मौजूदगी ने पुराने फैंस का उत्साह फिर बढ़ा दिया है।
जन्माष्टमी की छुट्टी से मिलेगा फायदा
4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। खासकर कुछ सर्किट में दर्शकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
25 करोड़ तक पहुंच पाएगी फिल्म?
एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए 25 करोड़ की ओपनिंग संभव बताई जा रही है। हालांकि अंतिम आंकड़ा रिलीज के बाद ही साफ होगा।
Read More