NEET UG री-एग्जाम 2026 को लेकर NTA ने उम्मीदवारों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। छात्रों को सतर्क रहने को कहा गया।
NTA ने बताया कि एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल अधिकृत चैनलों से ही प्राप्त करें।
छात्रों को फर्जी वेबसाइट, नकली मैसेज और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई।
पहली बार NTA उम्मीदवारों को WhatsApp अपडेट्स के जरिए एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा है।
एजेंसी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक नोटिस पर भरोसा करें और परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दें।
Read More