NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए NTA ने कई स्टूडेंट-फ्रेंडली बदलावों की घोषणा की है।

अब परीक्षा की अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

प्रश्न पुस्तिका का लेआउट भी बदला गया है। अब रफ वर्क पेजों की व्यवस्था अधिक सुविधाजनक तरीके से की गई है।

NTA का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और छात्रों के लिए कम तनावपूर्ण बनाना है।

21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को नई गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

छात्रों को अब रफ वर्क के लिए 4 पेज मिलेंगे, जबकि पहले केवल 2 पेज दिए जाते थे।