राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दर्ज की।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में प्रीव्यू शो से करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने मिला और कई जगह शो हाउसफुल रहे।

राम चरण के दमदार स्टारडम और बड़े पैमाने पर प्रचार का असर एडवांस बुकिंग में भी दिखा।

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म शुरुआती वीकेंड में कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

‘पेड्डी’ की धमाकेदार ओपनिंग ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों की दौड़ में शामिल कर दिया।