2024 चुनाव पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के कारण 2024 लोकसभा चुनाव की वैधता पर सवाल उठते हैं।

राहुल गांधी के मुताबिक, करीब 13.3 करोड़ वोटरों के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने इसे देश के कुल मतदाताओं का लगभग 15 फीसदी बताया।

राहुल गांधी ने कहा कि 2024 चुनाव में जीत और विपक्ष के बीच वोटों का अंतर करीब तीन फीसदी था। इसी आधार पर उन्होंने सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कथित वोटर डिलीशन की जांच और जवाबदेही की मांग की।

INDIA Bloc के नेताओं ने दिल्ली में एक प्रतीकात्मक ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें CEC को पद से हटाने की मांग उठाई गई।

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष के इस आयोजन को ‘मॉक पार्लियामेंट’ बताते हुए आलोचना की। चुनावी आरोपों पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।