SEBI ने बाजार के नियमों में बदलाव सुझाए

SEBI ने Closing Auction Session और derivatives settlement को लेकर नए बदलाव प्रस्तावित किए हैं। मकसद बाजार में कीमत तय करने की प्रक्रिया बेहतर करना है।

Closing Auction Session में क्या बदलेगा?

SEBI ने derivatives segment में closing auction के बाद की अवधि को 10 मिनट से घटाकर 5 मिनट करने का प्रस्ताव रखा है।

Settlement Price पर नया फॉर्मूला

Expiry वाले दिन derivatives की settlement price तय करने में CAS के साथ VWAP को भी इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है।

Price Band भी हो सकता है सख्त

Closing Auction Session में price band को और सीमित करने का सुझाव दिया गया है। इससे आखिरी चरण में कीमतों में अचानक बदलाव पर नजर रहेगी।

बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?

CAS लागू होने के बाद कुछ expiry sessions में बाजार में उतार-चढ़ाव और price predictability को लेकर सवाल उठे। SEBI अब सिस्टम को बेहतर करना चाहता है।

अब आगे क्या होगा?

SEBI के प्रस्ताव पर बाजार से feedback लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम नियम तय होंगे, इसलिए अभी इन्हें लागू नियम नहीं माना जा सकता।