शेयर बाजार में फिर लौटी तेजी!
भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे सत्र में बढ़त बनाई। शुरुआती कारोबार में Sensex 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, जबकि Nifty 22,600 के ऊपर पहुंचा।
हाल की भारी बिकवाली के बाद बाजार में खरीदारी लौटती दिखी। बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी ने सेंटीमेंट को सहारा दिया।
मजबूत कारोबारी अपडेट के बाद Trent के शेयरों में करीब 9% तेजी आई। Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और NTPC भी मजबूत रहे।
विशेषज्ञों के मुताबिक ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, FII की बिकवाली और कच्चे तेल की अनिश्चितता बाजार पर दबाव बनाए रख सकती है।
महंगाई और बॉन्ड यील्ड के बीच RBI की MPC बैठक अहम है। बाजार में 25 बेसिस पॉइंट की दर बढ़ोतरी की उम्मीद पहले से बनी हुई है।
तकनीकी नजर से 22,800 अहम स्तर बन सकता है। तेजी टिकाने के लिए बाजार को विदेशी बिकवाली और तेल की कीमतों से राहत जरूरी होगी।
Read More