भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सतर्क रुख के साथ हो सकती है। GIFT Nifty ने हल्की कमजोरी के संकेत दिए हैं।
वॉल स्ट्रीट से मिले मिले-जुले संकेतों का असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है। अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को ₹2,124.98 करोड़ की बिकवाली की, जबकि DII ने खरीदारी जारी रखी।
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
आईटी शेयरों पर दबाव बना रह सकता है, क्योंकि वैश्विक टेक सेक्टर में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी के लिए 23,100–23,200 का दायरा अहम रहेगा और निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनानी चाहिए।
Read More