कार्तिगई दीपम को लेकर फिर बढ़ा विवाद
तमिलनाडु के मदुरै स्थित थिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद गहरा गया है। पारंपरिक स्थल पर दीपक जलाया गया।
थिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून नामक पत्थर के स्तंभ पर दीपक जलाने की मांग लंबे समय से विवाद का विषय बनी हुई है।
सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर निर्देश दिए थे। इसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे।
विवाद के बीच कार्तिगई दीपम पारंपरिक स्थान पर जलाया गया। इस घटनाक्रम ने धार्मिक परंपरा और अदालत के निर्देशों को लेकर बहस तेज कर दी।
दीपम विवाद के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। पुलिस की कार्रवाई और नेताओं की हिरासत के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया।
थिरुप्परनकुंद्रम का मामला धार्मिक परंपरा, कानूनी निर्देश और प्रशासनिक जिम्मेदारी से जुड़ गया है। अब सबकी नजर आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर है।
Read More