अभी के टाइम में सोशल मीडिया की दुनिया में हर हफ्ते कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है, लेकिन इस वक्त AI ’80s Selfie Trend ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर तहलका मचा रखा है। जो लोग ChatGPT और अन्य AI टूल्स का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक के रेट्रो लुक (Retro Look) में बदल रहे हैं।
तो आप आपको भी रंग-बिरंगे बैकग्राउंड, विंटेज हेयरस्टाइल और ऑथेंटिक AI ’80s Selfie Trend: वाइब्स वाली ये तस्वीरें हर किसी के फीड में दिखाई दे रही हैं। लेकिन आपको पहली नज़र में यह ट्रेंड सिर्फ एक मज़ेदार और क्रिएटिव एक्टिविटी लगता है। लेकिन जैसे-जैसे लाखों लोग अपनी HD फोटो इन AI टूल्स पर अपलोड कर रहे हैं,
तो इसके पीछे छुपी एक गंभीर सच्चाई और प्राइवेसी से जुड़े बड़े जोखिम सामने आने लगे हैं। और आइए विस्तार से जानते हैं कि यह ट्रेंड क्या है, लोग इसे कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं, और इसके पीछे का काला सच क्या है।
क्या है AI ’80s Selfie Trend: और यह इतना वायरल क्यों है जाने ?
अभी सोशल मीडिया पर आए दिन नए AI ट्रेंड्स आते रहते हैं। इससे पहले ‘Ghibli Anime’ और ‘Nano Banana‘ जैसे मेकओवर ट्रेंड्स चले थे। लेकिन AI ’80s Selfie Trend: की बात ही अलग है।
साधारण फोटो फिल्टर केवल फोटो के ऊपर एक रंग या लाइटिंग की परत चढ़ाते हैं। इसके विपरीत, एआई आपकी फोटो में मौजूद चेहरे की मूल पहचान (Facial Features) और स्किन टोन को बनाए रखते हुए पूरे बैकग्राउंड, कपड़ों, हेयरस्टाइल और कैमरे के टेक्सचर को 1980 के दशक के हिसाब से फिर से क्रिएट कर देता है।
इतना यह क्यों पॉपुलर हो रहा है ?
- नॉस्टैल्जिया (पुरानी यादें): लोगों को बीते दौर के फैशन और विंटेज लुक से एक अलग जुड़ाव महसूस होता है।
- आसान एक्सेस: बिना किसी महंगे फोटोशॉप या प्रोफेशनल फोटोशूट के, बस एक सही प्रॉम्प्ट देकर कोई भी 10 सेकंड में रेट्रो फोटो पा सकता है।
- सोशल मीडिया ट्रेंड: दोस्तों और सेलिब्रिटीज कोAI ’80s Selfie Trend: अवतार में देखकर हर कोई इसे ट्राइ करना चाहता है।
यह कैसे काम करता है ChatGPT का ’80s अवतार प्रॉम्प्ट?
लोग ChatGPT में अपनी एक साफ और सीधी फोटो अपलोड करते हैं और उसके बाद AI को एक खास प्रॉम्प्ट देकर निर्देश देते हैं।
उदाहरण के लिए वायरल प्रॉम्प्ट:
- “Transform this photo into an authenticAI ’80s Selfie Trend: retro film photograph. Keep my original facial features and natural skin tone intact. Add 80s vintage fashion, voluminous hairstyle, soft studio lighting, subtle film grain, and an analog camera texture.”
जो आप AI इस कमांड को पढ़ते ही व्यक्ति के चेहरे की मैपिंग करता है और उसे 1980 के एरा में ट्रांसफॉर्म कर देता है।

इस सुंदर ट्रेंड के पीछे की बड़ी सच्चाई: छिपे खतरे क्या है ,
जब कोई सर्विस आपको मुफ्त या बेहद आसान तरीके से कुछ देती है, तो अक्सर उत्पाद आप खुद होते हैं। इस ट्रेंड के पीछे साइबर विशेषज्ञों ने कई गंभीर चिंताएं जताई हैं:
. चेहरे का डेटा (Biometric Data) और AI ट्रेनिंग से यह सब मुमकीन है ,
जब आप अपनी फोटो AI प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड करते हैं, और तो वह सिस्टम आपके चेहरे की बनावट और बायोमेट्रिक डेटा को प्रोसेस करता है। यदि प्राइवेसी सेटिंग्स बंद नहीं हैं, तो कंपनियां इस डेटा का उपयोग अपने एल्गोरिदम को ट्रेनिंग देने के लिए कर सकती हैं।
डीपफेक और पहचान चोरी (Deepfake & Identity Theft)
यह मालूम चला है की साइबर प्राइवेसी एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपके चेहरे के अलग-अलग एंगल्स और हाई-क्वालिटी डेटा का इस्तेमाल करके फर्जी डीपफेक वीडियो या फोटो बनाए जा सकते हैं। और आपकी एक AI ’80s Selfie Trend: सेल्फी’ भविष्य में ऑनलाइन फ्रॉड का जरिया बन सकती है।
फोटो फाइल में छिपा मेटाडेटा (EXIF Data Leak) कैसे होता है
स्मार्टफोन से खींची गई असली फोटो फाइल में EXIF डेटा छिपा होता है, जिसमें आपकी सटीक GPS लोकेशन (घर या दफ्तर का पता), डिवाइस का मॉडल, और फोटो खींचने का सही समय शामिल होता है। इसी के इसी के वजह से आपके पता भी मालूम हो जारहा है ,
बैकग्राउंड से प्राइवेसी लीक,
फोटो के बैकग्राउंड में दिखने वाला मकान नंबर, पास खड़ी गाड़ी की नंबर प्लेट या ऑफिस का नाम आपकी निजी सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।
पर्यावरण पर असर (Carbon Footprint)
AI से एक हाई-क्वालिटी इमेज जनरेट करने में काफी बिजली खर्च होती है। जब करोड़ों लोग सही रेट्रो लुक पाने के लिए बार-बार दर्जनों फोटो जनरेट करते हैं, तो भारी मात्रा में बिजली जलती है और कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है।
अपनी प्राइवेसी और डेटा को सुरक्षित कैसे रखें?
अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना अपनी प्राइवेसी से समझौता किए ये सावधानियां जरूर बरतें:
- Data Training बंद करें: ChatGPT ऐप की Settings > Data Controls में जाएं और “Improve the model for everyone” विकल्प को Off कर दें।
- Temporary Chat का इस्तेमाल करें: टेम्परेरी चैट मोड में डाली गई तस्वीरें AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होतीं और 30 दिनों में खुद-ब-खुद हट जाती हैं।
- फोटो को क्रॉप करें: फोटो अपलोड करने से पहले अपने बैकग्राउंड की लोकेशन, गाड़ियों के नंबर या किसी भी पहचान चिह्न को क्रॉप कर दें।
- अनजान ऐप्स से बचें: इस ट्रेंड का फायदा उठाकर कई फर्जी और अनधिकृत थर्ड-पार्टी ऐप्स आ जाते हैं। ऐसे अनजान ऐप्स को कभी भी अपनी गैलरी का एक्सेस न दें।
- बच्चों की तस्वीरें न डालें: बच्चों की तस्वीरें या बहुत ज्यादा पर्सनल फैमिली फोटोज किसी भी AI टूल पर अपलोड करने से बचें।
डिजिटल दुनिया में मनोरंजन और ट्रेंड्स का स्वागत करना गलत नहीं है, लेकिन आंखें मूंदकर अपनी निजी जानकारी और चेहरे का डेटा सौंप देना समझदारी नहीं है। ChatGPT का AI ’80s Selfie Trend: निश्चित रूप से शानदार है, लेकिन प्राइवेसी की सच्चाई को समझकर सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।











