दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का पहला बड़ा जमीनी प्रदर्शन हुआ, जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए।

संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए छात्रों की आवाज उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, भर्ती अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी की और जवाबदेही मांगी।

कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे, जबकि कुछ ने पुलिसकर्मियों को फूल भेंट किए।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह आंदोलन अब युवाओं के असंतोष का बड़ा प्रतीक बनकर उभर रहा है।