भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल Shubman Gill आज करोड़ों युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं। शानदार बल्लेबाजी, लगातार रिकॉर्ड और कप्तानी की जिम्मेदारी ने उन्हें भारत के सबसे महंगे क्रिकेटरों की सूची में शामिल कर दिया है। क्रिकेट के साथ-साथ उनकी कमाई भी हर साल तेजी से बढ़ रही है। IPL, BCCI, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और अन्य कमर्शियल डील्स के जरिए वे करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 में शुभमन गिल की कुल संपत्ति लगभग ₹90 करोड़ से ₹110 करोड़ के बीच आंकी जाती है। हालांकि उनकी वास्तविक नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं है, इसलिए इसे अनुमान माना जाता है।
Shubman Gill Biography
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| पूरा नाम | शुभमन गिल |
| जन्म | 8 सितंबर 1999 |
| जन्म स्थान | फाजिल्का, पंजाब |
| उम्र (2026) | 26 वर्ष |
| पेशा | भारतीय क्रिकेटर |
| बल्लेबाजी | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
| IPL टीम | Gujarat Titans |
| भूमिका | कप्तान एवं ओपनिंग बल्लेबाज |
Shubman Gill Net Worth 2026 : अनुमान कितना है
| आय का स्रोत | अनुमानित राशि |
|---|---|
| कुल नेट वर्थ | ₹90–110 करोड़ |
| BCCI कॉन्ट्रैक्ट | ₹5 करोड़ प्रति वर्ष |
| IPL सैलरी | ₹16.5 करोड़ |
| मैच फीस | अलग से |
| ब्रांड एंडोर्समेंट | ₹15–20 करोड़ प्रति वर्ष (अनुमानित) |
| सोशल मीडिया | करोड़ों रुपये |
IPL ने कैसे बदल दी Shubman Gill की जिंदगी
साल 2018 में जब Shubman Gill पहली बार आईपीएल में खेले थे, तब बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि आने वाले वर्षों में वे भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बन जाएंगे।

KKR ने उन्हें पहली बार खरीदा था। वहां उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और फिर गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 2023 में उन्होंने ऑरेंज कैप जीतकर पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। इसके बाद उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि गुजरात टाइटंस ने उन्हें कप्तान बना दिया। IPL में उनकी कप्तानी और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उनकी ब्रांड वैल्यू में भी बड़ा इजाफा किया।
IPL Salary History
| वर्ष | टीम | सैलरी |
|---|---|---|
| 2018 | KKR | ₹1.8 करोड़ |
| 2019 | KKR | ₹1.8 करोड़ |
| 2020 | KKR | ₹1.8 करोड़ |
| 2021 | KKR | ₹1.8 करोड़ |
| 2022 | Gujarat Titans | ₹8 करोड़ |
| 2023 | Gujarat Titans | ₹8 करोड़ |
| 2024 | Gujarat Titans | ₹8 करोड़ |
| 2025 | Gujarat Titans | ₹16.5 करोड़ |
| 2026 | Gujarat Titans | ₹16.5 करोड़ |
शुभमन गिल अब तक की अनुमानित IPL कमाई : लगभग ₹64 करोड़
Shubman Gill को BCCI से कितनी मिलती है सैलरी?
शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित खिलाड़ी हैं। उन्हें BCCI के ग्रेड-A केंद्रीय अनुबंध के तहत सालाना ₹5 करोड़ रिटेनर मिलता है। इसके अलावा हर अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए अलग-अलग मैच फीस भी दी जाती है।
| मैच | फीस |
|---|---|
| टेस्ट | ₹15 लाख |
| वनडे | ₹6 लाख |
| T20 | ₹3 लाख |
यदि कोई खिलाड़ी पूरे साल तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलता है, तो मैच फीस से भी कई करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।
शुभमन गिल ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है करोड़ों की कमाई
आज Shubman Gill भारत के सबसे लोकप्रिय युवा खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इसी वजह से कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना चुकी हैं। उनसे जुड़े प्रमुख ब्रांडों में शामिल हैं:
- Nike
- JBL
- CEAT
- Gillette
- Cinthol
- Games24x7
- Tata Capital
- Bajaj Allianz
- Fiama
- The Sleep Company
- My11Circle
- BharatPe
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सभी कंपनी शामिल है वे केवल विज्ञापनों और ब्रांड डील्स से ही हर साल ₹15–20 करोड़ तक की कमाई कर सकते हैं।
शुभमन गिल सोशल मीडिया से भी होती है बड़ी कमाई
Instagram पर शुभमन गिल के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए वे लाखों रुपये चार्ज कर सकते हैं। सोशल मीडिया उनकी कमाई का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन चुका है।
Shubman Gill ने अपनी मेहनत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। IPL ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी, जबकि BCCI कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी ने उनकी आर्थिक स्थिति को बेहद मजबूत बनाया। 2026 में वे भारत के सबसे मूल्यवान युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं और आने वाले वर्षों में उनकी नेट वर्थ में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।










