Nikhil Chaudhary Net Worth 2026: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ?

Nikhil Chaudhary Net Worth 2026: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ?

भारतीय क्रिकेट में जगह बनाने का सपना लेकर शुरुआत करने वाले Nikhil Chaudhary आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं। दिल्ली में जन्मे इस ऑलराउंडर ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, लेकिन सीमित अवसर मिलने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना भविष्य तलाशने का फैसला किया। यह फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आज वह तस्मानिया, होबार्ट हरिकेन्स और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

हम जानेंगे कि Nikhil Chaudhary Net Worth कितनी है, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से उन्हें कितनी सैलरी मिलती है और उनकी कुल कमाई किन-किन स्रोतों से होती है, और आज तक कुल कितने कमाई हुआ है

Nikhil Chaudhary Net Worth 2026 : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

Nikhil Chaudhary की अनुमानित Net Worth 7 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। हालांकि उन्होंने स्वयं कभी अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है, इसलिए यह केवल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर लगाया गया अनुमान है।

Nikhil Chaudhary Net Worth 2026: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ?

उनका कमाई के मुख्य स्रोत हैं—

  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मैच फीस
  • तस्मानिया घरेलू क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट
  • बिग बैश लीग (BBL)
  • स्पॉन्सरशिप और ब्रांड प्रमोशन
  • बोनस और अन्य क्रिकेट लीग

भारत छोड़ने के बाद कैसे बदली किस्मत?

भारत में Nikhil Chaudhary को पंजाब की टीम से कुछ घरेलू मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन लगातार अवसर नहीं मिलने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छुटी मानाने के लिए जाने का फैसला किया।

कोविड महामारी के दौरान वे ऑस्ट्रेलिया में ही फंस गए। उस समय उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ कई छोटे-मोटे काम किए। कभी रेस्टोरेंट में नौकरी की तो कभी पार्सल डिलीवरी का काम किया। इसके बाद उन्होंने क्लब क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे तस्मानिया टीम में जगह बना ली। यही प्रदर्शन उन्हें बिग बैश लीग और फिर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम तक ले गया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से कितनी सैलरी मिलता है?

यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है। सच्चाई यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निखिल चौधरी की वार्षिक सैलरी सार्वजनिक नहीं की है। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि उन्हें हर साल कितने करोड़ रुपये मिलते हैं। हालांकि उनकी कमाई इन माध्यमों से होती है—

  • अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच फीस
  • घरेलू क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट
  • यदि भविष्य में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलता है तो वार्षिक रिटेनर
  • प्रदर्शन बोनस

यानी उनकी आय केवल एक निश्चित सैलरी तक सीमित नहीं है।

बिग बैश लीग (BBL) से कितनी होती है कमाई?

Nikhil Chaudhary Net Worth 2026: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ?

BBL ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसमें खिलाड़ियों को लाखों ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक के कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं। निखिल के कॉन्ट्रैक्ट की सटीक राशि सार्वजनिक नहीं है, लेकिन यह उनकी कुल आय का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

IPL 2026 की नीलामी में Nikhil Chaudhary का नाम काफी चर्चा में रहा। शुरुआत में उन्हें अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध किया गया, लेकिन बाद में उन्हें ऑस्ट्रेलिया निवासी खिलाड़ी के रूप में अपडेट किया गया। उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखी गई थी।

यदि भविष्य में किसी IPL फ्रेंचाइजी के साथ उनका बड़ा कॉन्ट्रैक्ट होता है, तो उनकी नेट वर्थ में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

Nikhil Chaudhary करियर की प्रमुख उपलब्धियां

  • दिल्ली में जन्म।
  • पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट।
  • ऑस्ट्रेलिया जाकर क्लब क्रिकेट से नई शुरुआत।
  • तस्मानिया टीम में चयन।
  • होबार्ट हरिकेन्स के लिए बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन।
  • 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में जगह बनाने वाले भारत में जन्मे दुर्लभ खिलाड़ियों में शामिल हुए।

Nikhil Chaudhary की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही अवसर और लगातार मेहनत किसी भी खिलाड़ी की किस्मत बदल सकती है। भारत में सीमित अवसर मिलने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी नई पहचान बनाई और आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। फिलहाल उनकी अनुमानित नेट वर्थ 7–10 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से मिलने वाली उनकी सटीक वार्षिक सैलरी सार्वजनिक नहीं की गई है। आने वाले समय में यदि उन्हें नियमित अंतरराष्ट्रीय और बड़े फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं, तो उनकी कमाई में कई गुना इजाफा हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment