भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Rohit Sharma दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी, रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और सफल कप्तानी के दम पर उन्होंने करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीता है। मैदान पर उनका प्रदर्शन जितना शानदार रहा है, उतनी ही शानदार उनकी कमाई भी है। क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट से भी रोहित शर्मा हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं।
साल 2026 में Rohit Sharma की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 214 करोड़ रुपये मानी जाती है। हालांकि अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि वह भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं।
Rohit Sharma Net Worth 2026 आज के समय में कितना है।

Rohit Sharma की नेट वर्थ पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी शानदार क्रिकेट उपलब्धियां, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ाव है।
उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आता है, जबकि विज्ञापन और निवेश उनकी आय को कई गुना बढ़ा देते हैं। आज रोहित शर्मा केवल एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक सफल ब्रांड भी बन चुके हैं।
BCCI Contract से कितनी कमाई होता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों को वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस देता है।
| ग्रेड | सालाना सैलरी (Retainer) | मैच फीस (अलग से) |
|---|---|---|
| Grade A | ₹5 करोड़ | टेस्ट: ₹15 लाख, ODI: ₹6 लाख, T20I: ₹3 लाख |
| Grade B (Rohit Sharma) | ₹3 करोड़ | टेस्ट: ₹15 लाख*, ODI: ₹6 लाख, T20I: ₹3 लाख |
| Grade C | ₹1 करोड़ | टेस्ट: ₹15 लाख, ODI: ₹6 लाख, T20I: ₹3 लाख |
टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद Rohit Sharma अब वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी वजह से 2025-26 के BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें ग्रेड-B में रखा गया है।
| कमाई का स्रोत | राशि |
|---|---|
| BCCI Grade B Annual Contract | ₹3 करोड़ |
| ODI मैच फीस | ₹6 लाख प्रति मैच |
| टेस्ट मैच फीस | ₹15 लाख प्रति मैच* |
| T20I मैच फीस | ₹3 लाख प्रति मैच* |
इसके अलावा प्रत्येक वनडे मैच खेलने पर उन्हें अलग से मैच फीस भी मिलती है। मैच फीस, बोनस और अन्य भत्तों को मिलाकर उनकी सालाना कमाई करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है।
IPL से अब तक की कुल कमाई और कितना सैलरी मिलता है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है और Rohit Sharma इसके सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं अभी वह मुंबई इंडियंस टीम ने IPL 2026 के लिए रोहित शर्मा को लगभग 16.30 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बरकरार रखा है।

Rohit Sharma IPL Salary History (2008–2026)
| IPL सीजन | टीम | सैलरी |
|---|---|---|
| 2008 | Deccan Chargers | ₹3.00 करोड़ |
| 2009 | Deccan Chargers | ₹3.65 करोड़ |
| 2010 | Deccan Chargers | ₹3.43 करोड़ |
| 2011 | Mumbai Indians | ₹9.04 करोड़ |
| 2012 | Mumbai Indians | ₹9.72 करोड़ |
| 2013 | Mumbai Indians | ₹10.64 करोड़ |
| 2014 | Mumbai Indians | ₹12.50 करोड़ |
| 2015 | Mumbai Indians | ₹12.50 करोड़ |
| 2016 | Mumbai Indians | ₹12.50 करोड़ |
| 2017 | Mumbai Indians | ₹12.50 करोड़ |
| 2018 | Mumbai Indians | ₹15.00 करोड़ |
| 2019 | Mumbai Indians | ₹15.00 करोड़ |
| 2020 | Mumbai Indians | ₹15.00 करोड़ |
| 2021 | Mumbai Indians | ₹15.00 करोड़ |
| 2022 | Mumbai Indians | ₹16.00 करोड़ |
| 2023 | Mumbai Indians | ₹16.00 करोड़ |
| 2024 | Mumbai Indians | ₹16.00 करोड़ |
| 2025 | Mumbai Indians | ₹16.30 करोड़ |
| 2026 | Mumbai Indians | ₹16.30 करोड़ |
आईपीएल करियर में अब तक रोहित शर्मा करोड़ों रुपये की सैलरी हासिल कर चुके हैं और उनकी कुल IPL कमाई 180 करोड़ रुपये से अधिक मानी जाती है।
Rohit Sharma Brand Endorsement से होती है सबसे ज्यादा कमाई
अगर रोहित शर्मा की कुल आय की बात करें तो सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता है। वे Adidas, CEAT, Noise, Swiggy, Hublot, Oakley, Max Life Insurance, Nissan, Goibibo, IIFL Finance और कई अन्य बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा केवल ब्रांड एंडोर्समेंट से हर साल लगभग 60 से 65 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं।
Rohit Sharma की कमाई के सभी स्रोत
रोहित शर्मा की आय केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है।
उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत हैं—
- BCCI Contract
- IPL Salary
- Brand Endorsement
- Business Investment
- Real Estate
- Social Media Promotion
- Event Appearance
- Commercial Advertisement
Rohit Sharma ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। आज वे केवल भारत के सफल बल्लेबाज ही नहीं बल्कि सबसे अमीर क्रिकेटरों में भी शामिल हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 214 करोड़ रुपये है, जिसमें IPL सैलरी, BCCI कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश, सोशल मीडिया और रियल एस्टेट से होने वाली कमाई का बड़ा योगदान है। आने वाले समय में भी उनकी ब्रांड वैल्यू और कमाई बढ़ने की पूरी संभावना है, जिससे उनकी नेट वर्थ में लगातार इजाफा हो सकता है।









